बाराबंकी में भाजपा नेता का विपक्ष पर निशाना:रामबाबू द्विवेदी का आरोप- अखिलेश सरकार में गन्ना किसानों का हजारों करोड़ बकाया था

Oct 19, 2026 - 12:03
0
बाराबंकी में भाजपा नेता का विपक्ष पर निशाना:रामबाबू द्विवेदी का आरोप- अखिलेश सरकार में गन्ना किसानों का हजारों करोड़ बकाया था
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने बाराबंकी के रामनगर में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार पर गन्ना किसानों के भुगतान और एसआईआर (SIR) को लेकर धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने योगी-मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया। द्विवेदी ने कहा कि अखिलेश सरकार के समय गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बाकी था। उन्होंने बताया कि 2016 में प्रदर्शन के बाद 419 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, पर बड़ी रकम तब भी बाकी थी। उन्होंने पिछली सरकार पर कई चीनी मिलें बेचने का भी आरोप लगाया। एसआईआर पर द्विवेदी ने विपक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से हटे योग्य वोटर कागजात देकर नाम जुड़वा सकते हैं। जगह बदलने वाले वोटरों को अपनी जानकारी बदलनी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने और विपक्ष से सहयोग की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User