कन्नौज में शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के ग्रामीण:दो ट्रैक्टरों से कलक्ट्रेट पहुंचे, बोले- तबादला नहीं रुका तो स्कूल में ताला डालेंगे
कन्नौज जिले प्राथमिक विद्यालय चौधरियापुर के प्रधानाध्यापक का ट्रांसफर रुकवाने के लिए ग्रामीणों का हुजूम शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कलक्ट्रेट पहुंच गया। यहां डीएम से मिलकर अपनी बात कहने की ग्रामीणों ने इच्छा जताई, लेकिन मीटिंग में व्यस्त होने के कारण डीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। ग्रामीण अब समाज कल्याण मंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे। मामला सदर ब्लाक के चौधरियापुर गांव का है। यहां प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2013 से रजनीश कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। पिछले दिनों जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने उनका ट्रांसफर चौधरियापुर के प्राथमिक विद्यालय से कन्नौज नगर क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय सिपाहीठाकुर में कर दिया। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को चौधरियापुर गांव के लोगों को हुई तो वह लोग स्कूल जा पहुंचे और प्रधानाध्यापक के ट्रांसफर का विरोध करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे वह लोग 2 ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन कलक्ट्रेट कर्मियों ने उन्हें बताया कि डीएम अभी मीटिंग में व्यस्त हैं। इसलिए मुलाकात नहीं हो सकती। ऐसे में ग्रामीण मायूस होकर लौट गए। चौधरियापुर गांव की रहने वाली मंजू ने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं और तीनों प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। प्रधानाध्यापक सभी बच्चों का ख्याल रखते हैं और अगर बच्चे स्कूल न जाएं तो घर से बुलाने आते हैं। अगर प्रधानाध्यापक का ट्रांसफर न रोका गया तो वह लोग स्कूल में ताला डाल देंगे। बच्चे खुद स्कूल जाने के लिए तैयार रहते गांव के रूपलाल ने बताया कि प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार के प्रयासों से स्कूल का माहौल अच्छा हुआ। बच्चे खुद स्कूल जाने के लिए तैयार रहते। दूसरा कोई आएगा तो वह इस तरह से बच्चों का भविष्य सम्हालने का व्यक्तिगत प्रयास नहीं करेगा। उन्होंने कहाकि ट्रांसफर न रुका तो वह लोग समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से शिकायत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)