कन्नौज में त्योहारों को लेकर अलर्ट:डीएम ने अफवाहों और आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखने के दिए निर्देश
कन्नौज में नवदुर्गा उत्सव, रामलीला व दीपावली जैसे त्योहारों को लेकर डीएम ने पुलिस व अन्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्गा पंडालों को सीसीटीवी कैमरों व अग्निशमन उपकरणों से लैस रखने के निर्देश दिए। अराजकतत्वों पर निगरानी रखी जायेगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। रविवार से दुर्गा पूजा, महाष्टमी, महानवमी, विजय दशहरा, धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा जैसे कई त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सभी त्योहार प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ मनाने की अपील की। पर्याप्त निकास की व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने सभी पूजा पंडालों और प्रतिमा स्थापना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और पर्याप्त निकास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। राम बारात और अन्य जुलूसों के मार्गों का एसडीएम, सीओ और बिजली विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लें, ताकि जुलूस के समय कोई समस्या सामने न आए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रहने के लिए कहा। इसके अलावा डीजे पर अश्लील और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों और आपत्तिजनक पोस्ट पर निगरानी रखी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)