बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस

Oct 10, 2026 - 10:12
0
बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के नगला खेड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद उग्र हो गया। शाम करीब 7 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक युवक हाथ में बंदूक लहराते हुए भागता नजर आ रहा है। इस दृश्य के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस भारी बल के साथ नगला खेड़ा गांव पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात बोले- वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद पथराव की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी संज्ञान में लिया गया है। बंदूक लहराने वाले युवक और पथराव में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User