कन्या भोज का आयोजन:रसूलपुर में देवी जी मंदिर पर जलेबी वितरण, पूजन कर आशीर्वाद लिया
कानपुर देहात के रसूलाबाद में नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। यहां देवी जी मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को जलेबी का वितरण किया गया। भावी ग्राम प्रधान उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह उर्फ ब उठा यादव ने छोटी कन्याओं को बिठाकर जलेबी खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कन्याओं को दानस्वरूप मुद्राएं भी भेंट की गईं। इस कार्यक्रम में बउआ यादव के बड़े भाई श्याम पाल सिंह और भाभी सीता का भी विशेष योगदान रहा। गांव के रामनरेश, आजाद सिंह, संजय कुमार, प्रमोद बाथम, अनीश मोहम्मद और जिगर ठाकुर भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)