दिवाली पर घर लौटना महंगा,लखनऊ की फ्लाइटों के किराये बढ़े:दिल्ली से टिकट 3,636 रुपए से बढ़कर 14,324 तक; बेंगलुरु से 21 हजार पार, चेन्नई से 22 हजार से अधिक किराया

Oct 19, 2026 - 12:35
0
दिवाली पर घर लौटना महंगा,लखनऊ की फ्लाइटों के किराये बढ़े:दिल्ली से टिकट 3,636 रुपए से बढ़कर 14,324 तक; बेंगलुरु से 21 हजार पार, चेन्नई से 22 हजार से अधिक किराया
दिवाली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में नौकरी और कारोबार करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए लखनऊ आना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की कमी के बीच अब हवाई सफर भी जेब पर भारी पड़ रहा है। त्योहार की तारीखों के आसपास कुछ उड़ानों के किराये सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर फ्लाइट का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट का किराया 19 अक्टूबर को 3,636 रुपये से शुरू है, जबकि 4 नवंबर के लिए 11,616 रुपये और 7 नवंबर के लिए 14,324 रुपये हो गया। वहीं, बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ानों में नवंबर की शुरुआत में किराया 18 हजार से 21 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है। चेन्नई से लखनऊ के लिए 6 नवंबर का शुरुआती किराया 22,209 रुपये दर्ज किया गया है। दिल्ली से लखनऊ का टिकट 14 हजार रुपये पार दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए किराये में सबसे बड़ा अंतर नवंबर की कुछ तारीखों में है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट पर 19 अक्टूबर को किराया 3,636 रुपये है। वही 23 अक्टूबर के लिए यह 3,900 रुपये और 24 अक्टूबर के लिए 4,372 रुपये है। लेकिन नवंबर में 4 तारीख के लिए फ्लाइट का किराया 11,616 रुपये, 5 और 6 नवंबर के लिए 12,304 रुपये और 7 नवंबर के लिए 14,324 रुपये पहुंच गया है। यानी कि 19 अक्टूबर की की तुलना में 7 नवंबर का किराया करीब चार गुना है। मुंबई से लखनऊ आने के लिए 7 से 9 हजार रुपये तक किराया मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में भी टिकट की कीमत तारीख के हिसाब से बदल रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस का 19 अक्टूबर के लिए किराया 6,677 रुपये है। वही 21 अक्टूबर के लिए यह 7,725 रुपये, 22 अक्टूबर के लिए 7,656 रुपये, 23 अक्टूबर के लिए 8,682 रुपये और 30 अक्टूबर के लिए 8,327 रुपये दिखाया गया। नवंबर की कुछ तारीखों के लिए भी किराया 8,560 से 9,053 रुपये के आसपास दर्ज किया गया। बेंगलुरु से लखनऊ आने का किराया 21 हजार रुपये तक बेंगलुरु से लखनऊ आने वाले यात्रियों को भी त्योहार के आसपास महंगा टिकट मिल सकता है। 19 अक्टूबर को किराया करीब 9,404 रुपये है। जबकि 23 अक्टूबर को यह 12,096 रुपये, 31 अक्टूबर के लिए 15,907 रुपये और 4 नवंबर के लिए 17,481 रुपये है। वही 5 नवंबर के लिए किराया 19,174 रुपये और 7 नवंबर के लिए 18,379 से 21,610 रुपये तक पहुंच गया है। चेन्नई से लखनऊ का टिकट 22 हजार रुपये से अधिक चेन्नई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में भी नवंबर की शुरुआत में किराया काफी ऊंचा दिख रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट पर 20 अक्टूबर को किराया 8,905 रुपये है। 25 अक्टूबर के लिए यह 15,363 रुपये और 26 अक्टूबर के लिए 12,069 रुपये है। वहीं, 6 नवंबर के लिए शुरुआती किराया 22,209 रुपये पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User