कोहली बोले-5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात झूठी:श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं; फलहारी महाराज ने लगाए थे आरोप
क्रिकेटर विराट कोहली ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के 5 करोड़ लेकर संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के आरोपों को नकार दिया है। कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि सभी दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और तथ्यहीन हैं। वे प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम सिर्फ गहरी श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं। उन्होंने अपील की कि मीडिया किसी भी दावे को तथ्यों की जांच करने के बाद ही प्रसारित करे। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने दावा किया था कि आश्रम के एक गुट ने कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ रुपए देकर केलीकुंज आश्रम बुलाया था, ताकि प्रेमानंदजी को और फेमस किया जा सके। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)