कोंच में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना:श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की पूजा-अर्चना
जालौन के कोंच में रविवार देर शाम 7 बजे शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं विभिन्न पूजा पंडालों में विराजमान की गईं। देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर नगर के अलग-अलग मोहल्लों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। चंदकुआ, सराफा बाजार, नई बस्ती, गोखले नगर, मालवीय नगर, सुभाष नगर और पटेल नगर सहित नगर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा समितियों और श्रद्धालुओं ने पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया है। कई स्थानों पर विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी सजावट से पंडालों की सुंदरता देखते ही बन रही है। प्रतिमाओं की स्थापना के बाद पंडालों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम होने वाली आरती में भक्तों की भागीदारी रहेगी। नवरात्रि को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पंडालों में पहुंचेंगे। नवरात्रि महोत्सव को लेकर पूजा समितियों की ओर से आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जय मां शीतला देवी गोखले नगर आशु राठौर राहुल दुबे मोहन तिवारी सौरभ यादव मनोज प्रजापति पार्थ खरे अर्पित रिछारिया शिवम सोनी हरिओम प्रजापति मां की सेवा में लगे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)