प्रयागराज में 28 लाख से बनीं 3 सड़कें और नालियां:महापौर ने किया लोकार्पण, चक भटाई के लोगों को मिलेगी राहत
प्रयागराज नैनी के वार्ड संख्या 81 चक भटाई में 28 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनीं तीन सड़कों और नालियों का रविवार को महापौर गणेश केसरवानी ने लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मयंक यादव सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नगर निगम के जोन-5 नैनी के अंतर्गत इन निर्माण कार्यों को क्षेत्र की आंतरिक गलियों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया गया है। महापौर ने स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में नवनिर्मित सड़कों और नालियों को जनता को समर्पित किया। इस दौरान लोगों से नारियल फुड़वाकर लोकार्पण कराया गया। पहला निर्माण कार्य पूरा फतेह मोहम्मद मोहल्ले में सुनीता पांडेय के घर से राजकुमार सेठ के घर होते हुए अजीत दुबे के घर तक कराया गया है। यहां गली और नाली का निर्माण किया गया है। इससे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ पानी की निकासी में भी मदद मिलेगी। दूसरा निर्माण कार्य लेबर कॉलोनी क्षेत्र में विनोद यादव के घर से उमेश कुशवाहा के घर होते हुए पत्रकार विनय मिश्रा के घर तक कराया गया है। यहां सड़क और नाली बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग मिला है। तीसरा निर्माण कार्य चक भटाई में चिंतामणि पांडेय के घर से दिलीप तिवारी के घर तक गली और नाली का कराया गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सड़क और नाली निर्माण से मोहल्लों में आवागमन सुगम बनाने और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने में मदद मिलती है। वार्ड में तीनों निर्माण कार्य पूरे होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)