कोर्ट से कुर्क मकान का बैनामा कराया:पांच के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के बटैया गांव में न्यायालय के आदेश पर कुर्क किए गए मकान को कथित तौर पर बैनामा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में गुलप्सा बानो ने अपने पिता समेत पांच लोगों पर न्यायालय के नियंत्रण वाले मकान का अवैध तरीके से क्रय-विक्रय करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मवई मनोज यादव ने सोमवार 12 अक्टूबर को बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गुलप्सा बानो अपने पिता मोहम्मद सफीक की पुत्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता ने उन्हें और उनके छोटे भाई-बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने भरण-पोषण के लिए न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले में पांच जुलाई 2023 को अपर प्रधान परिवार न्यायाधीश की अदालत ने उनके पिता के बटैया गांव स्थित मकान संख्या 371 को कुर्क करने का आदेश दिया था। आरोप है कि न्यायालय के अमीन ने 31 जुलाई 2023 को नियमानुसार मकान कुर्क कर दिया था। मकान पर न्यायालय का आदेश और कुर्की से संबंधित दस्तावेज भी चस्पा किए गए थे। इसके बावजूद मोहम्मद सफीक ने 20 अगस्त 2023 को उक्त मकान का बैनामा शहनाज बानो और साफिया खान के पक्ष में कर दिया। प्रार्थना पत्र में अतीक और सुहैल पर बैनामे में गवाह बनने का भी आरोप लगाया गया है। गुलप्सा बानो के अनुसार, उन्होंने 17 फरवरी 2026 को मवई थाने में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने 24 फरवरी 2026 को न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने न्यायालय को धारा 173( 4)मवई थानाध्यक्ष से केस दर्ज करने की मांग की थी एसीजेएम प्रथम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)