कोविड कर्मियों ने स्थायी समायोजन और मानदेय वृद्धि की मांग:जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्सिंग से मुक्ति और एनएचएम में शामिल करने को कहा
मैनपुरी में कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में स्थायी समायोजन की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि वे करीब छह साल से स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें कम मानदेय और असुरक्षित सेवा शर्तों पर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, वार्षिक इन्क्रीमेंट और अन्य आर्थिक लाभ देने की भी मांग की। कर्मियों ने कहा कि कोविड महामारी के मुश्किल समय में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। इसके बावजूद उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 10 अक्टूबर 2026 तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश कुमार, रितिक कुमार, संजीव कुमार, शिवांशु, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, सुखदेव, रवि कुमार, शैलेंद्र कुमार और मनोज कुमार जैसे आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)