नहर का पानी अरिंद-नदी में छोड़ा, धान की फसल बर्बाद:किसानों ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- लाखों का नुकसान होगा

Oct 07, 2026 - 20:46
0
नहर का पानी अरिंद-नदी में छोड़ा, धान की फसल बर्बाद:किसानों ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- लाखों का नुकसान होगा
मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के पदाधिकारियों और किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। नहर का पानी अरिंद नदी में छोड़े जाने से उनकी धान की पकी फसल जलमग्न हो गई है, जिससे फसल बर्बाद होने की कगार पर है। बुधवार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सपूरा, रामपुरा, नगरिया, जगतपुर, गोपालपुर, गौला अगोचा समेत कई गांवों में यह समस्या है। नहर विभाग ने अरिंद नदी में पानी छोड़ा, जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों ने ट्यूबवेल से सिंचाई कर फसल तैयार की थी। अब पानी भरने से कटाई मुश्किल हो गई है और मशीनें भी काम नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी बंद नहीं हुआ तो उनकी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह समेत किसानों ने जिलाधिकारी से तत्काल पानी बंद कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User