कपाल भैरव की बारात में जमकर नाचे काशीवासी, VIDEO:बाबा की शादी के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु, देर रात तक मना उत्सव
ढोल-डमरू और गाजे-बाजे की धुन पर बाबा कपाल भैरव (लाट भैरव) की भव्य बारात रविवार की शाम लाट भैरव से निकली तो माहौल भक्तिमय हो गया। बाबा की शादी में काशीवासी जमकर नाचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु बाबा की शादी के साक्षी बने और उनका आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण शाम 4 बजे शुभ मुहूर्त में बाबा श्री लाट भैरव के रजत मुखौटे को पंचामृत स्नानादि कराकर विशेश्वरगंज स्थित इन्ना माई की गली में बारात की तैयारी प्रारम्भ हुई। रथा पर सवार बाबा लाट भैरव के दिव्य मुखौटे के दमकते नेत्रों व ललाटाग्नि की शोभा भक्तों के समस्त सांसारिक कष्टों को हरने वाली सुखदायक थीं। ढोल-नगाड़े, शहनाई, बैंड-बाजे आदि की मंगल ध्वनियां बज रहीं थीं। शंकर पार्वती, हनुमान गणेश आदि कें देव स्वरूप में लाग विमान के साथ हाथी, ऊट, घोड़ा शामिल थे। बारात निर्धारित मार्ग हरतीरथ, विशेश्वरगंज चौराहा होते हुए काल भैरव मंदिर पहुंची। काल भैरव प्रबंध समिति की ओर से परम्परागत रूप से बाबा श्री का विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी गयीं। आगे जतनबर, दूध कटरा, कतुआपुरा, अम्बियामण्डी, बलुआबीर, हनुमान फाटक, तेलियाना तदुपरांत नउआ पोखरा स्थित लाट भैरव बाजार में जनवासे हेतु कुछ देर विश्राम के लिए रुकी। कई डमरू दलों के लगभग सौ से अधिक सदस्य डमरू नाद करते हुए चल रहें थें। मार्गभर में हजारों की संख्या में भक्त हाथों में पूजा की थाल सजाए, आकर्षक सुंदर पुष्पाहार, राग-भोग लिए बाबा के दर्शन पूजन को आतुर दिखाई पड़ रहे थें। ऊपर तस्वीर को क्लिक कर देखें बाबा लाट भैरव की बारात का VIDEO... देखें तस्वीरें …
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)