भारी बारिश के बाद डीएम ने शहर का जायजा लिया:सफाई न होने पर ईओ को लगाई फटकार, जर्जर भवनों को गिराने का निर्देश

Sep 27, 2026 - 12:03
0
भारी बारिश के बाद डीएम ने शहर का जायजा लिया:सफाई न होने पर ईओ को लगाई फटकार, जर्जर भवनों को गिराने का निर्देश
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार देर रात 11 बजे जनपद के कई इलाकों का दौरा कर भारी बारिश के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव, गोमती नदी के जलस्तर, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था देखी। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, नगर पालिका ईओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, हनुमान मंदिर के पास, पॉलिटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, ओलंदगंज स्थित राजा साहब की बिल्डिंग समेत गोमती नदी के आसपास निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए। जल निकासी पर निगरानी के निर्देश भारी बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए डीएम ने जल निकासी की व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। जर्जर भवनों को लेकर दिए निर्देश डीएम ने जर्जर भवनों का निरीक्षण कर संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस देने और कानूनी प्रक्रिया के तहत ऐसे भवनों को गिराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि कार्रवाई के दौरान उन्हें परेशानी न हो। सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने दुर्गा पूजा से पहले शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User