कपिल विहार में श्री रामलीला का मंचन:लक्ष्मण के मूर्छित होने पर नम हुईं आंखें, संजीवनी बूटी से जीवित होते ही गूंजा पंडाल

Oct 18, 2026 - 12:54
0
कपिल विहार में श्री रामलीला का मंचन:लक्ष्मण के मूर्छित होने पर नम हुईं आंखें, संजीवनी बूटी से जीवित होते ही गूंजा पंडाल
सहारनपुर के कपिल विहार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंच पूजन और भगवान श्रीराम की आरती के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में भोलू कुमार ने लक्ष्मण और सोनू कुमार ने इंद्रजीत की भूमिका निभाई। इंद्रजीत के शक्ति बाण चलाने से लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। वहीं, हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने और लक्ष्मण के दोबारा होश में आने पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बृज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। कमेटी के प्रधान विनोद कुमार और कोषाध्यक्ष कुलदीप पाठक ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंचन ने दर्शकों को रामायण के प्रसंग से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User