क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप:श्रीराम कॉलेज के धावकों का दबदबा; जीता पुरुष वर्ग का खिताब
सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप-2026 में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एसडी पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष एवं महिला दोनों ही वर्गों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों की इस विशेष खेल उपलब्धि पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विजेता धावकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल और उपप्राचार्य ने भी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)