क्रेटा की टक्कर से दो छात्र घायल:हादसे के बाद चालक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
गाजियाबाद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के सामने रेड लाइट के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुआ। काले रंग की क्रेटा कार सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, तभी वह अनियंत्रित हो गई। इस दौरान कार की चपेट में बाइक सवार दो छात्र आ गए। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक ने मौके से निकलने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद छात्रों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच कोतवाली नगर क्षेत्र में सेठ मुकुंदलाल स्कूल के सामने क्रेटा कार के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)