सोशल मीडिया के उपयोग की चर्चा:हाशिम आब्दी बोले- बिना सत्यता को जाने किसी भी पोस्ट या खबर को शेयर न करें
लखनऊ के नगराम में आयोजित सेमिनार में मौलाना सैयद अली हाशिम आब्दी ने कहा कि डिजिटल दौर में बिना तहकीकात के किसी खबर, तस्वीर या वीडियो को साझा करना किसी की इज्जत और जिंदगी को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि सच, इंसानियत और अख्लाक को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। सेमिनार का विषय था “डिजिटल दौर में सच, झूठ और इंसानियत: सोशल मीडिया पर अख़्लाक़ी जिम्मेदारियां”। मौलाना ने क़ुरआन मजीद की सूरए अल-हुजुरात की आयत 6 का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी ख़बर को आगे बढ़ाने से पहले उसकी तहक़ीक़ करना जरूरी है। अध्यक्ष सैयद रिजवान मुस्तफा ने डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदाराना इस्तेमाल को आज की अहम ज़रूरत बताया। सेमिनार में संदेश दिया गया कि तकनीक का इस्तेमाल सच, इंसाफ, अख्लाक और इंसानियत को मज़बूत करने के लिए होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)