करहां में मेले की तैयारियों पर बैठक:नवरात्र-दशहरा मेले से पहले सुरक्षा, बिजली और जाम की समस्या उठाई

Oct 18, 2026 - 09:02
0
करहां में मेले की तैयारियों पर बैठक:नवरात्र-दशहरा मेले से पहले सुरक्षा, बिजली और जाम की समस्या उठाई
मऊ के करहां में नवरात्र और दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार शाम नवयुवक व्यापार मंडल, दुर्गा पूजा समितियों और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, बिजली, यातायात और छुट्टा पशुओं की समस्या उठाते हुए प्रशासन से जरूरी इंतजाम कराने की मांग की गई। समिति अध्यक्ष विक्की वर्मा ने कहा कि मेले के दौरान अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन को पहले से तैयारी करनी चाहिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने करहां चौराहे पर जाम से निजात दिलाने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने बाजार, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। मां दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष विजय यादव ने मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन, व्यापारियों और समितियों के बीच समन्वय को जरूरी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User