ऑटो पार्ट्स दुकान के बाहर 7 बाइक में लगी आग:उन्नाव में 6 जलकर राख, पुरानी रंजिश में आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के बीघापुर में पाही रोड पर एक ऑटो पार्ट्स दुकान के बाहर शुक्रवार रात सात मोटरसाइकिलों में आग लग गई। इनमें छह गाड़ियां पूरी तरह जल गईं और एक बाइक आधी जली। दुकानदार राजू विश्वकर्मा ने पुरानी रंजिश के चलते कड़र निवासी राजकुमार यादव पर आग लगाने का आरोप लगाया है। शनिवार सुबह पुलिस को लिखित शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू हो गई है। राजू के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन तब तक छह गाड़ियां जल चुकी थीं। मरम्मत के लिए दुकान के बाहर तीन डिस्कवर, एक पल्सर, एक आर-15, एक स्कूटी और एक महिंद्रा वाहन समेत सात गाड़ियां खड़ी थीं। सीसीटीवी फुटेज में पटेल मार्केट में एक ब्रेजा कार (एमपी09 सीजे-3126) दिखी, जिससे राजू ने राजकुमार यादव की पहचान की। पीड़ित ने आरोपी पर एफआईआर और कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)