क्रिकेट में बस्ती ने सिद्धार्थनगर को 6 विकेट से हराया:अंडर-19 बालक वर्ग में जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी गई

Oct 14, 2026 - 17:01
0
क्रिकेट में बस्ती ने सिद्धार्थनगर को 6 विकेट से हराया:अंडर-19 बालक वर्ग में जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी गई
बस्ती में बुधवार दोपहर 12 बजे शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुकाबला बस्ती और सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। अंडर-19 बालक वर्ग के इस मुकाबले में बस्ती की टीम ने सिद्धार्थनगर को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। सिद्धार्थनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। जवाब में बस्ती की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 82 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। बस्ती की जीत में पवन ने 24 रन और प्रिंस यादव ने 27 रन का योगदान दिया। वहीं सिद्धार्थनगर की ओर से सलीम ने 49 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच रोमांचक रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश और आयोजक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलपट्टी के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों की अलग-अलग आयु वर्ग की कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन जनपदीय सचिव अमित कुमार यादव और प्रभाकर ओझा के नेतृत्व में हुआ। मुकाबलों में अरविंद शेखर त्रिपाठी, राकेश कुमार चौधरी और विनोद कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी रमेश चंद्र गुप्ता, राकेश कुमार राय, सुशील कुमार चौधरी, सुभाष यादव, आलोक वर्मा और अब्दुल रहमान ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश सिंह, कृष्ण कुमार पाठक, सुरेंद्र कुमार, राजेश यादव, सुनील विश्वकर्मा, अर्जुन प्रसाद, रामशंकर और मोहम्मद सेराज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User