हाथरस में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम:उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं
हाथरस के माधव प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति फेस-6 अभियान के तहत आज बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर यह कार्यक्रम 3:00 बजे तक चला। इसमें सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का पूरा विकास संभव नहीं है। महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी... मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, उन्हें किसी भी उत्पीड़न या अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनके जरिए महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)