क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव के पास दिखा तेंदुआ:अमरोहा में वीडियो वायरल होने से दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

Oct 12, 2026 - 10:20
0
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव के पास दिखा तेंदुआ:अमरोहा में वीडियो वायरल होने से दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
अमरोहा में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर के पास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सहसपुर अलीनगर से मिल्क गौसपुर जाने वाली सड़क पर तेंदुआ दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। गांव निवासी जाहिद (32) ने बताया कि रविवार-सोमवार रात करीब 9 बजे जब वह अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखकर वह सतर्क हो गए। तेंदुआ दिखने की खबर के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग खेतों में जाने और सड़क से गुजरने में सावधानी बरत रहे हैं। दो दिन पहले डिडौली थाना पुलिस के सिपाही और होमगार्ड को भी गश्त के दौरान तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User