कुशीनगर में सजावट से निखरा मंदिर परिसर:नवरात्रि पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया मां धर्मसमधा मंदिर
कुशीनगर के मां धर्मसमधा मंदिर में नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। मंदिर में भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर की व्यवस्थाओं और आयोजन में क्षेत्रीय लोगों का योगदान रहा। इस वर्ष ग्राम बड़वलिया निवासी हृदय नारायण तिवारी के पुत्र रजनीश कुमार तिवारी ने मंदिर की संपूर्ण सजावट और प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाई है। रजनीश विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वरिष्ठ लिपिक हैं। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा रहा है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर की साज-सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)