कृषि उत्पादकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए चित्रकूट जिला सम्मानित:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीएम पुलकित गर्ग को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र दिया
चित्रकूट जिले को कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जिले को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र दिया। 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीएम पुलकित गर्ग को यह प्रमाणपत्र सौंपा। जिले की कुल कृषि उत्पादकता 5.12 प्रतिशत बढ़कर 132.31 से 139.09 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है। अलसी की उत्पादकता में सबसे ज्यादा 33.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मटर में 8.68 प्रतिशत, तोरिया में 8.11 प्रतिशत, गेहूं में 3.98 प्रतिशत, सरसों में 2.07 प्रतिशत और मसूर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई। देखें, 5 तस्वीरें… हालांकि, चने की उत्पादकता 20.65 प्रतिशत घट गई है। अब दलहन उत्पादन बढ़ाने और चने की पैदावार सुधारने पर काम किया जाएगा। इस सम्मान को किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत का नतीजा बताया गया है। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के वैज्ञानिक उत्तम त्रिपाठी, डॉ. रंजीत सरोज और किसान नथुराम मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)