कृषि विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस और रजत जयंती समारोह:मेरठ में स्वतंत्र देव सिंह बोले- कृषि शिक्षा से किसानों की प्रगति को मिलेगी नई दिशा
मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्थापना दिवस और रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। गांधी हॉल में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई। इसके बाद महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और विश्वविद्यालय से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। छात्र-छात्राओं ने गांधी, सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने विचार रखे। दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत, मंत्री का सम्मान मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह के पहुंचने पर मां सरस्वती के सामने दीप जलाया गया और माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मंत्री का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने कृषि, प्राकृतिक खेती और किसानों से जुड़े विषयों पर व्याख्यान दिया। रजत जयंती का लोगो और पुस्तकों का अनावरण समारोह में विश्वविद्यालय की रजत जयंती के लोगो और पुस्तकों का अनावरण किया गया। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को पुरस्कार दिए गए। विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कृषि शिक्षा और किसानों की प्रगति पर जोर मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कृषि शिक्षा और किसानों की प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की कृषि क्षेत्र में भूमिका और किसानों के लिए कृषि शिक्षा के महत्व पर बात की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)