कृष्णा पब्लिक स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:डायरेक्टर बोले- महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारें छात्र

Oct 02, 2026 - 15:51
0
कृष्णा पब्लिक स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:डायरेक्टर बोले- महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारें छात्र
तुलसीसागर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभावशाली भाषणों और प्रस्तुतियों के जरिए महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों ने बापू के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के संदेश और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2 अक्टूबर केवल जयंती मनाने का दिन नहीं, बल्कि इन महान नेताओं के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को बापू और शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User