करियर काउंसलिंग व छात्रवृत्ति परीक्षा:मुजफ्फरनगर में विशेषज्ञों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

Oct 04, 2026 - 08:47
0
करियर काउंसलिंग व छात्रवृत्ति परीक्षा:मुजफ्फरनगर में विशेषज्ञों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
मेपल्स एकेडमी में शनिवार को विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और करियर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दून बिजनेस स्कूल, देहरादून के सहयोग से आयोजित इस शैक्षिक एवं करियर उन्मुख कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की व्यवसायिक प्रश्नोत्तरी-2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक ज्ञान, सामान्य जागरूकता, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 'एनसेट' छात्रवृत्ति परीक्षा भी कराई गई, जिसमें उन्होंने गंभीरता से हिस्सा लेकर अपनी शैक्षणिक क्षमताओं को परखा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित करियर परामर्श (काउंसलिंग) सत्र रहा। इस सत्र में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, विशेषकर व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप-प्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User