गोरखपुर में रक्तदान शिविर:समाजसेविका गरिमा सिंह ने रक्तवीरों को किया सम्मानित, दिया 'महादान' का संदेश

Oct 04, 2026 - 08:47
0
गोरखपुर में रक्तदान शिविर:समाजसेविका गरिमा सिंह ने रक्तवीरों को किया सम्मानित, दिया 'महादान' का संदेश
गोरखपुर में गांधी जयंती के अवसर पर तारामंडल स्थित न्यू जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर में यूथ यूटिल वेलफेयर एसोसिएशन और न्यू जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के युवाओं ने भारी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में रोबिन हुड आर्मी (आरएचए) गोरखपुर की प्रमुख एवं समाजसेविका गरिमा सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी 'रक्तवीरों' का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गरिमा सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को अचानक पड़ सकती है, ऐसे में अपना रक्त देकर किसी जरूरतमंद की जान बचाना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने युवाओं को इस महादान से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User