कर्ज का पैसा मांगने पर युवक और भाई से मारपीट:रास्ता रोककर पीटा, चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एकडेगवा गांव में कर्ज के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। रविवार सुबह करीब 9 बजे बबलू पुत्र पीताम्बर गांव में कर्ज का पैसा मांगने गया था। इसी दौरान रामतीर्थ पुत्र गोवर्धन, विनय कुमार, प्रखर (दोनों पुत्र रामतीर्थ) और पंकज पुत्र रामदेव ने उसका रास्ता रोक लिया। चारों ने बबलू को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई रामकेवल को भी मारा गया। दोनों भाइयों को चोटें आईं। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। बबलू ने गोल्हौरा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय मामले की जांच कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)