गोरखपुर में राइड कैंसिल करने पर 22 बार दी धमकी:बोला- काट कर फेंक दूंगा, वाराणसी से कथा सुनने गोरखनाथ आया था श्रद्धालु
गोरखपुर में राइड कैंसिल कराने पर जान से धमकी देने का मामला सामने आया है। वाराणसी से श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर में श्रीमदभागवत कथा सुनने आया था। कथा सुनकर वह रामगढ़ताल जाने के लिए रैपिडो से राइड बुक किया। जिसमे मुस्लिम व्यक्ति का नाम आने पर एक मिनट में उसने राइड कैंसिल कर दिया। इसके बाद उसके पास एक नंबर से 22 बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि काट कर फेंक दूंगा। इसके अलावा गालियां भी दी। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। गोरखनाथ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब जानिए पूरा मामला वाराणसी के बाबतपुर में रहने वाले हेमंत मिश्रा ने बताया कि रविवार को वह गोरखपुर आए थे। सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर कथा सुनने गए। इसके बाद वहां से सांसद रवि किशन से मिलने जाने के लिए रैपिडो से राइड बुक कराया। बुकिंग करने पर राइड वाले का नाम आया, मुस्लिम नाम देखकर मैंने कैंसिल कर दिया। इसके बाद लगातार उसी नंबर से कॉल आने लगी। बार-बार कॉल करके मुझे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मारने काटने की बातें करने लगा। तब मैंने एसएसपी को कॉल कर सारी बात बताई। उन्होंने गोरखनाथ थाने में शिकायत करने के लिए कहा है। हेमंत मिश्रा इस्कान मंदिर से जुड़े हैं। इसको लेकर देशभर में वह पर्यटन करते रहते हैं। गोरखनाथ में कथा चलने की जानकारी होने पर वह गोरखपुर आए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)