कर्मचारी परिषद में नई नियुक्ति:अभय नारायण सिंह बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री
बलिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा की आपात बैठक मंगलवार को सिंचाई संघ, उत्तर प्रदेश (नलकूप खंड-द्वितीय) के यूनियन रूम में हुई। बैठक में संगठनात्मक निर्णय लेते हुए 21 वर्षों से जिला मंत्री पद पर कार्यरत नागेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को पदमुक्त कर दिया गया। संगठन के अनुसार, अनुशासन समिति और प्रांतीय नेतृत्व ने उन्हें संगठन के सिद्धांतों के विपरीत गतिविधियों में शामिल होने के कारण पद से हटाने का निर्णय लिया। उनके स्थान पर नलकूप खंड, बलिया में सींच पर्यवेक्षक एवं प्रभारी जिलेदार अभय नारायण सिंह को नया जिला मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में नव नियुक्त जिला मंत्री को पद की गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार पांडेय और मुहम्मद रफीउल्लाह मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, कर्मचारी नेताओं और नलकूप चालकों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजय कुमार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, परिषद अध्यक्ष हेमवंत कुमार सिंह, शिक्षक संघ के पदाधिकारी लल्लन यादव और सुनील कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता और संचालन संगठन के पदाधिकारियों ने किया। अंत में आभार व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)