यूपी भाजपा ने पिछड़ा मोर्चा के 91 जिलाध्यक्ष घोषित किए:राजभर बोले- कांग्रेस के लोग विदेशी घुसपैठियों से वोट डलवाते थे
यूपी भाजपा ने मंगलवार शाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ब्रज, पश्चिम, अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र के कुल 91 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की। लखनऊ में महानगर की जिम्मेदारी किशन कुमार लोधी और जिले की दिनेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है। अयोध्या जिले में सुधीर गुप्ता और महानगर में डॉ. अरविंद चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखीमपुर में भूपेंद्र मोदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इधर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर भड़क गए। उन्होंने कहा- कांग्रेस के जमाने में भारत में विदेशी घुसपैठिए रहते थे। कांग्रेस के लोग उनसे फर्जी मतदान कराते थे। SIR हुआ तो नाम काट दिए गए। इसलिए इन्हें इतना दर्द हो रहा है। मंत्री संजय निषाद ने कहा- अगर चुनाव आयोग पर आरोप लग रहा तो उसो खंडन करना चाहिए। विपक्ष से भी कहना चाहूंगा कि ये कोई तरीका नहीं है। कल आपकी भी सरकार आएगी, तब सब ऐसे ही आपका भी इस्तीफा मांगने लगेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)