करतब दिखाने वाले पिता की बाइक सांड से टकराई:3 साल का बेटा बाल-बाल बचा, इलाज के दौरान पिता ने तोड़ा दम

Oct 02, 2026 - 20:31
0
करतब दिखाने वाले पिता की बाइक सांड से टकराई:3 साल का बेटा बाल-बाल बचा, इलाज के दौरान पिता ने तोड़ा दम
हरदोई में करतब दिखाने वाले 36 वर्षीय श्रीराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक के सामने अचानक सांड आ गया था। इस हादसे में उनका तीन साल का बेटा मोहित मामूली रूप से घायल हुआ। श्रीराम ने बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे कराया गया। ​टडियावां थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 36 वर्षीय श्रीराम पुत्र ग्रामी-गाँव जाकर अपने करतब दिखाने का काम करते थे। गुरुवार की दोपहर वह अपने तीन वर्षीय बेटे मोहित को साथ लेकर करतब दिखाने घर से निकले थे। देर शाम जब वह बाइक पर करतब का सामान और बेटे के साथ अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी हरियावां थाना क्षेत्र में कामीपुर और उतरा गाँवों के बीच उनकी बाइक अचानक सामने आए एक सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिता और पुत्र दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। इलाज के दौरान हुई मौत ​इस भीषण टक्कर में श्रीराम को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके बेटे मोहित को केवल मामूली खरोंचें ही आईं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल श्रीराम को लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गुरुवार की रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ​श्रीराम की अचानक हुई इस मौत से उनके पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। उनके परिवार में पत्नी रेखा, तीन बेटे—सनी, मोहित, लाला और एक बेटी माही हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चूँकि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए पुलिस ने नियमानुसार शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना को देखकर वृद्ध पिता की चीख-पुकार से हर किसी की आँखें नम हो गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User