कर्वी में 22 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री:दशहरा-विसर्जन के कारण रोक ; 23 अक्टूबर से 30 दिन तक दिनभर रहेगा प्रतिबंध
चित्रकूट के कर्वी नगर में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के कारण भारी और मध्यम वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। यातायात पुलिस के मुताबिक, यह रोक 20 अक्टूबर सुबह 5:30 बजे से 22 अक्टूबर आधी रात तक रहेगी। 23 अक्टूबर से 30 दिनों तक या नया आदेश आने तक तय समय में नो एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान और इमरजेंसी वाहन ही शहर में आ सकेंगे। यातायात पुलिस ने पांच जगहों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रखने की व्यवस्था की है। लोढ़वारा मोड़ राजापुर मार्ग (सुबह 5:30-रात 9:30), रेहुटिया रेलवे क्रॉसिंग से पहले प्रयागराज रोड और खोह पुलिस लाइन तिराहा (रात 10 बजे तक), शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर मार्ग (रात 10:30 बजे) और बेड़ी पुलिया पुलिस होल्डिंग एरिया बांदा रोड (रात 11 बजे तक) शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)