क्षेत्रीय खेलों में बेटियों का शानदार प्रदर्शन:दौड़, ऊंची कूद और जैवलिन थ्रो में छात्राओं ने जीते पदक
बलिया के क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, उदयभान की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। प्रतियोगिता में पुष्पमा ने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने ऊंची कूद में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं, सुरभि ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। प्रतिभा ने रिले दौड़ में गोल्ड मेडल और 3000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अर्पिता ने भी रिले दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर सफलता प्राप्त की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी गई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उनकी सफलता विद्यालय, जनपद और अभिभावकों के लिए गर्व का विषय बनी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)