बरडीहा में मार्गदर्शन कार्यक्रम:बीए-एमए गृह विज्ञान की छात्राओं को आंतरिक परीक्षा की तैयारी समझाई
कुशीनगर में विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर-बरडीहा के गृह विज्ञान विभाग में गत सप्ताह छात्राओं को पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने गृह विज्ञान की बारीकियों को समझने के साथ कई अन्य उपयोगी गुण भी सीखे। विभाग की प्रवक्ता सुश्री कीर्ति सिंह ने बीए और एमए गृह विज्ञान की छात्राओं को परीक्षा की बेहतर तैयारी के तरीके बताए। उन्होंने आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जरूरी बिंदुओं को समझाया। साथ ही छात्राओं को पाठ्यक्रम की विषयवस्तु को गंभीरता से समझने और व्यवस्थित ढंग से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)