कस्तूरबा स्कूल में फिर बिगड़ी छात्रा की तबीयत:तेज खांसी और सांस लेने में दिक्कत, हालत बिगड़ी तो बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर
सीतापुर के रेउसा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रों के बार-बार बीमार होने का मामला थम नहीं रहा है। शनिवार देर शाम कक्षा आठ की छात्रा तानिया (14) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी और लगातार हिचकी आने लगी। हालत गंभीर होने पर विद्यालय प्रबंधन ने उसे सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, तानिया ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल में सब्जी-रोटी खाई थी। खाना खाने के कुछ घंटे बाद उसे तेज खांसी आने लगी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी और छात्रा को सीएचसी रेउसा पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर रामनरेश ने बताया कि छात्रा को बहुत तेज खांसी आ रही थी। इसके कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया।
खाना खाने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, तानिया ने दोपहर में विद्यालय में खाना खाया था। इसके कुछ घंटे बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। स्कूल प्रबंधन ने समय रहते परिवार को सूचना दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। विद्यालय में छात्रों के लगातार बीमार पड़ने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी कई छात्र-छात्राओं के बीमार होने की शिकायत सामने आ चुकी है। अभिभावकों ने स्कूल में मिलने वाले भोजन, पीने के पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच कराने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज तानिया को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी डॉक्टरों की जांच के बाद सामने आएगी। अभिभावकों ने बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूल प्रशासन और संबंधित विभाग से जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)