कटेरा में सेवा संकल्प अभियान:पीएचसी में लोगों ने रक्तदान किया, जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया
झांसी के कटेरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कटेरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने फीता काटकर किया। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजकुमार जैन शिविर के संयोजक रहे। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। आयुष श्रीवास ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वस्थ और पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को आपात स्थिति में पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदाताओं का योगदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। रक्तदान करने वालों में अनुराग सोनी, आयुष श्रीवास, अमित सिंह बुंदेला, अनुज डेंगरे, शुभम तिवारी, नरेंद्र गोल्या, हेमंत शुक्ला, अभय प्रताप सिंह बुंदेला, मोहित बागवान, संतोष अहिरवार, अभिमन्यु स्वर्णकार, राजकुमार सिरोठिया और लक्ष्मी प्रसाद बागवान शामिल रहे। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय झांसी की टीम का सहयोग रहा। इस मौके पर पीएचसी कटेरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आलोक कुमार, लैब टेक्नीशियन अरविंद्र कुमार, एएनएम भावना और दीपा कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)