कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से अंदर गिरी युवती, मौत:सोनभद्र में चप्पल मिलने पर चला पता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 04, 2026 - 16:08
0
कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से अंदर गिरी युवती, मौत:सोनभद्र में चप्पल मिलने पर चला पता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सवांकुंड नधिरा गांव में रविवार दोपहर एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती गहरे कुएं में जा गिरी। सवांकुंड नधिरा गांव के बहादुर की 18 साल की बेटी सोनामती रविवार दोपहर करीब एक बजे कुएं के पास गई थी। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी टूट गई और वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। काफी देर तक सोनामती के दिखाई न देने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करने लगे। कुएं के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली, जिससे ग्रामीणों को उसके कुएं में गिरने का शक हुआ। इसके बाद कुएं में तलाश शुरू की गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सोनामती के पिता ने बभनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User