भाजपा में नियुक्ति:मोना शुक्ला कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Oct 04, 2026 - 16:08
0
भाजपा में नियुक्ति:मोना शुक्ला कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में मोना शुक्ला की नियुक्ति पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजपा नेता सतेंद्र द्विवेदी ने मोना शुक्ला का मुंह मीठा कराकर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सतेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा में हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मोना शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा, साथ ही संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र की महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। मोना शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ गया है। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में महिला मोर्चा की गतिविधियों का और अधिक विस्तार होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User