कुरावली में पुलिस का गुड मॉर्निंग अभियान:बच्चों से संवाद कर पुलिस ने बढ़ाया भरोसा, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित
मैनपुरी के कुरावली में पुलिस गुड मॉर्निंग अभियान के जरिए लोगों से संवाद कर आपसी विश्वास बढ़ाने की पहल कर रही है। शनिवार सुबह थाना कुरावली की पुलिस टीम ने कस्बे में स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को गुड मॉर्निंग कहकर उनका हालचाल जाना और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर ललित भाटी के नेतृत्व में यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम सुबह कस्बे में पहुंचकर लोगों से बातचीत करती है। अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच दूरी कम करना, आपसी विश्वास बढ़ाना और पुलिस के प्रति सहजता विकसित करना है। बच्चों से बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों ने दोस्ताना व्यवहार के जरिए सुरक्षा के साथ मदद के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। इस पहल से बच्चों को पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)