कुरेशर-घाट पर डूबे दो श्रद्धालुओं का 24घंटे बाद सुराग नहीं:NDRF की तलाश जारी, घाट पर सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Oct 20, 2026 - 07:17
0
कुरेशर-घाट पर डूबे दो श्रद्धालुओं का 24घंटे बाद सुराग नहीं:NDRF की तलाश जारी, घाट पर सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
नवाबगंज स्थित कुरेशर गंगा घाट पर रामनवमी सोमवार को हुई घटना में अभी भी दो डूबे हुए लोगों का सुराग नहीं लगा है NDRF के कड़ी मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। रामनवमी जैसे पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने इस घाट पर पहुंचते हैं। इसके बावजूद घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा का बहाव तेज होने के बावजूद वहां न तो उचित बैरिकेडिंग की गई थी और न ही श्रद्धालुओं को खतरनाक हिस्सों में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचते हैं, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? हादसे के बाद लोगों में आक्रोश घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मदद पहुंचने में देरी और अधिकारियों के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय नेताओं के देर से पहुंचने पर भी लोगों ने सवाल उठाए और लोगों का मौके पर आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि घाट पर पहले से बैरियर लगाए गए होते और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए होते, तो इस तरह के हादसे को रोकने में मदद मिल सकती थी। अब पढ़िए पूरा मामला… घाटमपुर निवासी राम सिंह यादव रामनवमी पर सोमवार सुबह 10 बजे नवाबगंज के कुरेश्वर घाट पर स्नान करने गए थे। उनके साथ छोटे भाई राजू यादव, उनकी पत्नी अनीता भी थीं। नहाते-नहाते राम सिंह और राजू गहरे पानी में चले गए। दोनों डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद अनीता ने शोर मचाया और छलांग लगा दी। इसी बीच घाट पर मौजूद जगदीशपुर चांधन के रहने वाले सुरेश केसरवानी भी बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। राम सिंह और राजू यादव किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन अनीता यादव और सुरेश केसरवानी डूब गए। उनका पता नहीं चल सका। हादसे के बाद गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों लापता लोगों के परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे। जल पुलिस और गोताखोरों ने दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। ACP बोले- बैरिकेडिंग के उस पार निकल गए थे लोग ACP श्यामजीत प्रमिला सिंह के मुताबिक, हादसा सुबह स्नान के दौरान हुआ। लोग गहरे पानी में चले गए थे। घाट पर लगाई गई बैरिकेडिंग से आगे जाने के कारण यह घटना हुई। तेज बहाव की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User