कुशीनगर में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित:आईटीआई परिसर में उद्यमी सेल का भी शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
कुशीनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें इरफान अंसारी (चित्रकला), विनय चौरसिया (निबंध) और ऋषभ शर्मा (भाषण) ने पहला स्थान पाया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विजेताओं को सोमवार अपरान्ह 3 बजे सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक मनीष जायसवाल ने उद्यमी सेल का भी शुभारंभ किया। यह सेल स्टार्टअप व छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन देगा, जिसमें मार्केट कनेक्ट, बिजनेस स्ट्रेटेजी, फंडिंग व लोन की जानकारी मिलेगी। सौरभ कुमार उपाध्याय उद्यमिता से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन में सहयोग करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सेल का मकसद युवाओं को नौकरी के बजाय व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर डीके मौर्य, पंकज गौतम, सौरम जायसवाल, नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य, आईटीआई हाटा के पीएन शर्मा, आईटीआई कसया के एपी राय और कार्यक्रम प्रभारी वीएन गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)