कुशीनगर पहुंची सूर्यकिरण टीम, 25 सितंबर को दिखाएगी हवाई करतब:भारतीय वायु सेना की 9 सदस्यीय टीम राष्ट्र के प्रति जगाएगी भावना

Sep 24, 2026 - 20:10
0
कुशीनगर पहुंची सूर्यकिरण टीम, 25 सितंबर को दिखाएगी हवाई करतब:भारतीय वायु सेना की 9 सदस्यीय टीम राष्ट्र के प्रति जगाएगी भावना
कुशीनगर। भारतीय वायु सेना की नौ सदस्यीय सूर्य किरण टीम कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। टीम 25 सितंबर को कुशीनगर से उड़ान भरकर बिहार के मोतिहारी तक हवाई करतब दिखाएगी। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। मौसम अनुकूल रहने पर टीम सुबह करीब 10 बजे उड़ान भरेगी। टीम के सदस्य स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल और विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह ने बताया कि सूर्य किरण टीम का गठन वर्ष 1996 में किया गया था। इसका उद्देश्य देश के युवाओं और आम लोगों में राष्ट्र एवं राष्ट्रीयता के प्रति भावना को बढ़ावा देना है। टीम के सभी नौ सदस्य अपने विमानों को एक साथ उड़ाते हुए अलग-अलग हवाई करतब दिखाते हैं। मोतिहारी तक प्रदर्शन, एक घंटे में वापसी अधिकारियों के मुताबिक, मौसम ठीक रहने पर सूर्य किरण टीम सुबह 10 बजे कुशीनगर से उड़ान भरेगी। टीम रास्ते में हवाई प्रदर्शन करते हुए मोतिहारी तक जाएगी और करीब एक घंटे में वापस कुशीनगर लौट आएगी। खराब मौसम में रद्द हो सकता है कार्यक्रम टीम के सदस्यों ने बताया कि हवाई प्रदर्शन के लिए मौसम का अनुकूल होना जरूरी है। उड़ान के दौरान सभी विमान एक-दूसरे से करीब पांच मीटर की दूरी पर रहते हैं। ऐसे में खराब मौसम की स्थिति में उड़ान भरना सुरक्षित नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान विमानों से तिरंगे रंग का धुआं भी छोड़ा जाएगा। बारिश होने पर यह धुआं जमीन से दर्शकों को स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देगा। इसलिए मौसम की स्थिति को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा। रेडियो सिस्टम से जुड़े रहते हैं सभी सदस्य विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह ने बताया कि उड़ान के दौरान सूर्य किरण टीम के सभी सदस्य रेडियो टेलीफोनिक सिस्टम के जरिए एक-दूसरे से लगातार जुड़े रहते हैं। आपसी समन्वय बनाए रखना उनके नियमित अभ्यास का भी हिस्सा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User