तांत्रिक का दिया नारियल फेंक छात्रा गोमती नदी में कूदी:झाड़-फूंक के बाद पिता के साथ लौट रही थी, तलाश के लिए NDRF बुलाई गई
सुल्तानपुर में गुरुवार शाम तांत्रिका का दिया नारियल फेंककर 15 साल की छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। वह अपने पिता के साथ प्रतापगढ़ से झाड़-फूंक कराकर लौट रही थी। पुल पर पहुंचते ही बाइक से उतरकर अचानक नदी में कूद पड़ी। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे तक तलाश की, लेकिन शाम 7 बजे तक उसका पता नहीं चल सका। नदी का बहाव तेज होने के कारण अयोध्या से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवाढ़ घाट का है। पिता के साथ झाड़-फूंक कराकर लौट रही थी प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सुरुवारपुर सैदाबाद निवासी लाल प्यारे शर्मा सैलून चलाते हैं। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा गुड्डू था। करीब एक साल पहले बेटे गुड्डू की मौत हो गई थी। इसके बाद सबसे छोटी बेटी सोनी शर्मा परेशान रहने लगी। परिवार ने कई डॉक्टरों से उसका इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। पुल से नारियल नदी में डालते समय कूदी गुरुवार सुबह लाल प्यारे शर्मा बेटी सोनी को लेकर कादीपुर क्षेत्र के पांडेबाबा पारस पट्टी में झाड़-फूंक कराने गए थे। वहां से लौटते समय शाम 5:30 बजे दोनों बाइक से देवाढ़ पुल पहुंचे। झाड़-फूंक के बाद मिले नारियल को नदी में फेंकने के दौरान सोनी ने अचानक गोमती में छलांग लगा दी।
स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे तक तलाश की छात्रा के नदी में कूदते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कादीपुर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका। पिता ने बताया- तांत्रिक ने उनकी बेटी को नदी में डालने के लिए एक नारियल का गोला दिया था। उसे नदी में डालने के लिए उन्होंने बाइक रोकी। उनकी बेटी खुद नारियल का गोला डालने के लिए बाइक से उतरी। उसने पहले गोला नदी में फेंका और इससे पहले कि मैं और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने नदी में छलांग लगा दी। मामा के मुताबिक झाड़-फूंक के लिए गई थी छात्रा लंभुआ के धोपाप निवासी फुफेरे भाई पंकज शर्मा ने बताया- मामा अपनी बेटी को झाड़-फूंक के लिए पांडे बाबा के पास लेकर गए थे। बाइक से लौटते समय देवाढ़ पुल पर बहन ने नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कत कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश कराई जा रही है। अयोध्या से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। टीम के आते ही तुरंत लड़की की तलाश शुरू कर दी जाएगी। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार, नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में नया मोड आ गया। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने बेटे सुब्रत (35) को भी बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुब्रत की गिरफ्तारी हत्यारोपी नौकर विशाल के बयान पर की। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)