कुत्तों की लड़ाई के दौरान व्यक्ति ने चलाई गोली:एक कुत्ते के पैर में लगी; पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे
शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र के दखिनौआ गांव में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो कुत्तों की लड़ाई के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जो एक कुत्ते के पैर में लगी। इसके बाद कुत्ता खेतों की ओर भाग गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। कुत्तों की लड़ाई के बाद गोली चलाने का आरोप स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव निवासी तार बाबू शर्मा का कुत्ता घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी का कुत्ता वहां पहुंच गया। दोनों कुत्तों के बीच लड़ाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति बाहर आया और गोली चला दी। ग्रामीणों का कहना है कि गोली कुत्ते के पैर में लगी, जिसके बाद वह खेतों की ओर भाग गया। गली में बच्चे भी खेल रहे थे ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय गोली चलने की बात सामने आई, उस समय गली में बच्चे भी खेल रहे थे। लोगों का कहना है कि गोली बच्चों को भी लग सकती थी। घटना के बाद गांव में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। नशे में होने का ग्रामीणों का दावा स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। हालांकि पुलिस की ओर से उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली- अभी जांच की जा रही सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ परशुरामपुरी दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में गोली चली थी या नहीं। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)