यशोदा नगर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा केमिकल लदा ट्रक:तीन Km लंबी लगी वाहनों की कतार, केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला

Sep 29, 2026 - 22:03
0
यशोदा नगर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा केमिकल लदा ट्रक:तीन Km लंबी लगी वाहनों की कतार, केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला
यशोदा नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार को केमिकल लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्रम में भरा केमिकल हाइवे पर फैल गया, जबकि चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि केमिकल के ड्रमों में विस्फोट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थीं। वहीं घटना से हाइवे पर तीन किमी वाहनों की लंबी कतार लगने से करीब दो घंटे भीषण जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला और फिर हाइड्रा से क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे कराने के साथ केमिकल पर पाउडर डाल उसकी क्षमता नष्ट कराईं। हैदराबाद से केमिकल लेकर जाजमऊ जा रहे थे कानपुर देहात के पुखरायां-बरौल के हैदरपुर गांव निवासी तबरेज आलम ने बताया कि, ट्रक में हैदराबाद से केमिकल लोड कर जाजमऊ जा रहे थे। तभी यशोदा नगर फ्लाईओवर पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ड्रम हाइवे पर इधर-उधर बिखर गए, जबकि केमिकल सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि, केमिकल की चपेट में कोई वाहन नहीं आया न ही विस्फोट हुआ। बशर्तें हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं हाइवे पर करीब तीन किलोमीटर जाम लग गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचआई टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक तबरेज को शीशा तोड़ निकाला और फिर करीब दो घंटे बाद हाइड्रा से ट्रक को किनारे कराया, तब यातायात सुचारु हो पाया। हांलाकि, हादसे व जाम के बीच पुलिस के रूट डायवरर्जन से वाहन सवार सर्विस लेन से भी गुजरते रहे। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद यातायात तत्काल डायवर्ट कराया गया था। हाइड्रा की मदद से ट्रक को एक तरफ हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया। तहरीर पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ज्वलनशील न होने पर पुलिस ने राहत की ली सांस कंपनी की ओर से शहर में केमिकल का काम देखने वाले बिठूर निवासी पवन कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से केमिकल के ज्वलनशील न होने का दावा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम वापस चली गई। हालांकि, एहतियातन के तौर पर सड़क पर फैले केमिकल पर पाउडर डालकर उसकी मानक क्षमता नष्ट की गई। वहीं, चर्चा है कि चालक के नशे में होने के कारण हादसा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User