कुत्तों ने दादी-पोते समेत चार लोगों पर हमला किया:बहराइच के दो गांवों में हुई घटना, सभी जिला अस्पताल में भर्ती

Oct 15, 2026 - 07:03
0
कुत्तों ने दादी-पोते समेत चार लोगों पर हमला किया:बहराइच के दो गांवों में  हुई घटना, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कुत्तों ने दादी-पोते समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। यह घटना परशुरामपुर और खालिदपुर गांवों में हुई। ग्रामीणों ने चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर हमलावर कुत्तों को भगाया, जिससे सभी की जान बच सकी। परशुरामपुर गांव में शैफुल निशां (40) अपने एक साल के पोते आबाम को घर के बाहर खिला रही थीं। तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को भगाकर दोनों को बचाया। इसी तरह खालिदपुर गांव में एक कुत्ते ने आठ साल के करीम पर हमला किया। लोगों ने उसे खदेड़ा तो उसने रास्ते में फूल बानो और सात साल के हमज़ा पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को फखरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User