लाइसेंस से ज्यादा विस्फोटक सामग्री जमा, दो गिरफ्तार:चेकिंग से बचने के लिए आम के बाग में भूसे के कमरे में छिपाई थी

Oct 10, 2026 - 08:00
0
लाइसेंस से ज्यादा विस्फोटक सामग्री जमा, दो गिरफ्तार:चेकिंग से बचने के लिए आम के बाग में भूसे के कमरे में छिपाई थी
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने लाइसेंस की क्षमता से अधिक विस्फोटक सामग्री जमा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गंधक, पोटाश, काली राख और एल्यूमिनियम पाउडर बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहल्ला बुखारा निवासी साबिर और ग्राम सिरधनी निवासी सईद शामिल हैं। टीम ने 336.860 किलोग्राम गंधक, 182.915 किलोग्राम काली राख और 239.84 किलोग्राम पोटाश जब्त किया। इसके अलावा 25 किलोग्राम एल्यूमिनियम पाउडर, मिक्सर मशीन और अन्य सामान भी मिला। पूछताछ में साबिर ने बताया कि ज्यादा मुनाफे के लिए उन्होंने लाइसेंस से अधिक सामग्री जुटाई थी। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए इसे सईद के आम के बाग में बने भूसे के कमरे में छिपाकर रखा गया था। यह सामग्री बिना बिल और वैध कागजात के खरीदी गई थी। साबिर की आतिशबाजी फैक्ट्री मुबारकपुर रोड के पास है। पुलिस को देखकर मुजम्मिल और अकरम समेत अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User